फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ साल से इंतजार में बेसहारा बुजुर्गों का 'अपना घर' प्रोजेक्ट

विज्ञापन
अंबाला छावनी में प्राचीन हाथी खाना मंदिर के पास चल रहा  रेडक्रॉस द्वारा संचालित अपना घर: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अपनों से दूर और बेसहारा बुजुर्गों के नए ''अपना घर'' का प्रोजेक्ट सरकारी कागजों में अटक गया है। पहले अपनाे से ठुकराए ये बुजुर्ग अब सरकार से भी दूरी महसूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के मंजूर होने के बाद इन्हें बहुत उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से 100 बेड की बनने वाली यह इमारत मौजूदा समय में रेडक्रॉस की ओर से संचालित अपना घर यानी वृद्धाश्रम परिसर में ही बननी थी, जिसेस कि ज्यादा से ज्यादा वृद्धों को इसमें सहारा मिल सके। बाकायदा इसके लिए परिसर की दो एकड़ जगह फाइनल करने के बाद रेडक्रॉस की तरफ से एनओसी जिला समाज कल्याण विभाग को भेज दी थी। जहां से मुख्यालय में फाइल तो गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। एक अर्से से बुजुर्गों को इस प्रोजेक्ट के पूरे होने का इंतजार है।
दरअसल, प्रदेशभर में वृद्धाश्रम बनाए जाने की घोषणा हुई थी। इसके लिए अंबाला में भी जगह की तलाश की। छावनी के अपना घर में 100 बेड की नई बिल्डिंग के लिए पर्याप्त जगह थी। इसलिए भवन यहीं बनाने पर विचार हुआ। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होना था।
विज्ञापन

अपना घर में रह रहे 20 बुजुर्ग

छावनी के अपना घर में अभी 20 बुजुर्ग हैं। इनमें से कुछएक बेसहारा है तो कुछ को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है। ये बुजुर्ग यहीं पर जीवन यापन कर रहे हैं। मौजूदा भवन में आठ कमरे हैं। जबकि अधिकतर हिस्सा खाली है।
वर्जन
यह प्रोजेक्ट सोशल वेलफेयर विभाग से जुड़ा है। अंबाला छावनी में रेडक्रॉस की ओर से संचालित अपना घर में 100 बेड का ओल्ड एज होम बनाने के लिए एनओसी दे दी थी। आगे ही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विजय लक्ष्मी, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, अंबाला।
वर्जन

रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से एनओसी मिल गई थी। उनकी तरफ से भी मुख्यालय में फाइल भेज दी गई है। अब इसका निर्णय मुख्यालय स्तर पर ही लिया जाना है।
सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें