शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संस्था
अंबाला। अग्रवाल फेलोशिप क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को अग्रकुंज के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। गाजे-बाजे और धार्मिक धुनों के बीच यह शोभायात्रा शहर के हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी से आरंभ हुई और मुख्य बाजारों से होते हुए अग्रसेन धर्मशाला पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। दीपक अग्रवाल एवं रिया अग्रवाल द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। प्रधान अनिरुद्ध जिंदल, वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि गुप्ता, अज्जू अग्रवाल, पार्षद महेश अग्रवाल तथा आर्किटेक्ट्स सहित तमाम प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। संवाद