फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से जीवन स्वर्ग : भारती

विज्ञापन
श्री कृष्ण कथामृत ज्ञान यज्ञ में में दृष्टांत सुनते लोग। संस्था
विज्ञापन
नारायणगढ़। श्री नगर खेड़ा मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन का कार्यक्रम हुआ। साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर ही जीवन को स्वर्ग तुल्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के समक्ष आत्मा और मन के दो मार्ग होते हैं, जिनमें सही चयन न कर पाना ही तनाव और आधुनिक समाज की मुख्य समस्याओं का कारण है। इन समस्याओं के समाधान के लिए ब्रह्मज्ञानी संत के मार्गदर्शन से आत्म-साक्षात्कार आवश्यक है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अधिकांश समय ब्रजभूमि में प्रिय गोमाता की सेवा में बीता।लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, उपाध्यक्ष राकेश बिंदल, प्रेस रिपोर्टर धरमवीर भसीन, बैकुंठ नाथ कुक्कू, सरदार रणजीत सिंह भूरेवाला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें