अंबाला। डिफेंस इंकलेव में घर से मोटर पंप व अन्य सामान चोरी के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। अमनदीप निवासी भगत निवास नजदीक गुरूद्वारा डिफेंस इंकलेव बोह रोड ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि आरोपी सन्नी निवासी सूर्या नगर ने 26 अप्रैल को उसके पड़ोसी सुरजीत सिंह के घर में घुस कर पानी की मोटर-पम्प, गेट की दो लाईट्स और एक छत की लाईट चोरी कर ली है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सन्नी को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -----------------