फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने मारी कार को टक्कर, जांच में मिली 1404 देसी शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लॉक डाउन में शराब की बंदी होने के बावजूद धड़ल्ले से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। अंबाला पुलिस ने एक कैंटर से 1404 बोतल शराब बरादम की हैं। यह बोतल उस समय बरादम की गई जब दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई और एक कार चालक ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। जब इस दौरान कैंटर की जांच की गई तो उसमें से शराब बरामद हुई।  हुआ यूं कि गांव हसनपुर में कैंटर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इसी कारण दोनों में काफी झगड़ा हुआ यहां तक की जान से मारने की धमकी भी दे दी गई। इस मामले की सूचना कार चालक ने पुसिल को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। जब कैंटर की चेकिंग की गई तो उसमें देसी शराब 1404 बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें