संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक्टिवा चोरी के मामले में काबू आरोपी से एएनसी की टीम ने 3 स्कूटी व पांच बाइक चोरी की वारदात को सुलझाया है। आरेापी की पहचान सिटी के सेक्टर-9 जंडली निवासी रोहताश उर्फ राहुल के रूप में हुई है।
एएनसी निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में एक के बाद एक चोरी की वारदात कबूली।
थाना पड़ाव में दर्ज मामले में आरोपी को पीओ घोषित किया हुआ है। आरोपी के खिलाफ पड़ाव सहित सेक्टर-9 व सदर थाने में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी ने 16 नवंबर को इंदिरा पार्क के बाहर से एक्टिवा चोरी की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया है।