फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरोपी हेडकांस्टेबल को न्यायिक हिरासत में भेजा, आज जमानत पर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निकिता हिट एंड रन केस
विज्ञापन







अंबाला सिटी। मॉडल टाउन निवासी 25 वर्षीय निकिता की मौत के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल अमित कुमार को दोबारा से गिरफ्तार किया गया है, इसके बाद आरोपी को एसीजेएम विवेक चौधरी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल इस मामले में पहले पड़ाव थाना पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चढ़ाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोपी की हाथों हाथ जमानत भी हो गई थी, इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मृतका के माता पिता व भाई मिले और न्याय की गुहार लगाई, इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा 105 लगाने के निर्देश दिए थे। अब धारा लगने के बाद कोर्ट की अनुमति से पुलिस ने आरोपी को दोबारा से गिरफ्तार किया। आरोपी अमित कुमार को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। पीड़ित पक्ष की तरफ से ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया संगठन से जुड़ी अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में शनिवार को जमानत पर सुनवाई होगी। गौरतलब है कि 11 जनवरी की रात साढ़े 9 बजे दिल्ली राजमार्ग पर कालीपलटन पुल के आगे आरोपी हेडकांस्टेबल ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है। आरोप है कि कांस्टेबल शराब के नशे में था और उसने भागने की कोशिश में कार से निकिता को रौंद दिया, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें