फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा 400 वर्ष पुराना ऐतिहासिक रानी का तालाब

विज्ञापन
अंबाला छावनी के कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में ​स्थित रानी का तालाब मंदिर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। लगभग 400 वर्ष पुराने रानी के तालाब को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि आस्था के साथ लोगों को वर्षों पुराने इतिहास की जानकारी हासिल हो सके और इससे युवा पीढ़ी का रुझान भक्ति की तरफ बढ़ सके। इसके अलावा यहां तालाब को एक झील का आकार दिया जाएगा और पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी ताकि यहां आने वाले लोग प्राकृतिक सौंदर्य और भक्ति भाव के बीच रानी के तालाब की परिक्रमा कर सकें।
विज्ञापन


कलसिया रियासत से जुड़ा है तालाब
छावनी के सैन्य क्षेत्र में और पटेल पार्क के नजदीक स्थित रानी का तालाब 400 साल पुराना है। तालाब के साथ बने शिवमंदिर के अंदर-बाहर लगे सूचना पट्ट पर इसका व्याख्यान किया गया है। इसमें दर्शाया गया है कि 400 साल पुराने इस तालाब में छछरौली (कलसिया) रियासत के राजा रणजीत सिंह की पत्नी रोज शाही स्नान करती थी। स्नान के बाद रानी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करती थीं।

शिव मंदिर व ज्ञासी माता मंदिर
रानी का तालाब अंबाला ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान से आने वाले भक्तों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यहां शिव मंदिर और ज्ञासी माता का मंदिर स्थित है। भक्त यहां पूजा-अर्चना करके मनोवांछित फल की प्राप्ति करते हैं। यहां शिवरात्रि के अलावा अन्य दिनों में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होता है, इसके अलावा फल की प्राप्ति होने पर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन


रानी का तालाब मंदिर भक्तों के लिए एक विशेष आस्था का केंद्र है। इसके रख-रखाव पर प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं ताकि मंदिर आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में अब मंदिर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है, वहीं तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही इसमें बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।

अंबाला छावनी के कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में स्थित रानी का तालाब मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें