फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बोह में बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात

विज्ञापन
गांव बोह में ठाकुर जी एवं तुलसी माता के विवाह समारोह के दौरान मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के गांव बोह में शुक्रवार को ठाकुर जी और तुलसी माता के विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान गांव में उत्सव का माहौल रहा। दोपहर 12 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से बैंड-बाजों के साथ ठाकुर जी की बारात निकाली गई। बारात पक्का तालाब होते हुए संदीप शर्मा के निवास की ओर बढ़ी।
विज्ञापन

रास्ते में श्रद्धालु नाचते-गाते चले और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। समारोह में ठाकुर जी के माता-पिता ज्ञानेश पुरी व रामेती देवी तथा तुलसी माता के माता-पिता संदीप शर्मा व रिंकी शर्मा के परिवार ने ग्रामवासियों को आमंत्रित किया। तुलसी माता के परिवार की ओर से भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के महासचिव सुभाष शर्मा, कैशियर विनीत शर्मा सहित अनेक सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें