फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक संपन्न हुई टीजीटी की परीक्षा

Mon, 08 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को टीजीटी की अंग्रेजी व साइंस की परीक्षा करवाई गई थी। इस परीक्षा के लिए अंबाला में साठ सेंटर बनाए गए थे। जिसमें विभिन्न जिलों से 15481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में दाखिल किया गया। इस परीक्षा को लेकर रविवार सुबह से परीक्षार्थी सेंटरों के बाहर जमा हो गए थे। जिन्हें पहले सत्र की परीक्षा के चलते नौ बजे से ही सेंटरों में दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके इलावा परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले महिलाओं के आभूषणों को उतरवाया गया था। जिसको लेकर चेकिंग टीम में तैनात महिला पुलिस कर्मियों व परीक्षार्थियों में बहस भी हुई, लेकिन उसके बाद परीक्षा को शुरू किया गया। यह परीक्षा 10 बजे से शुरू होकर 11 बजकर 45 मिनट तक चली। उसके उपरांत दूसरे चरण की परीक्षा तीन बजे से शुरू होकर सवा चार बजे तक चली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें