फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद हाथापाई

Mon, 18 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के परिणाम घोषित होने के बाद पांच गांवों में हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि लोगों ने बीच बचाव का मामला तो शांत करा दिया, लेकिन काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हुआ यूं की मतदान के बाद गांव बलाना, निहारसा, नग्गल, मरदों साहिब, लदाना में पंचायत चुनावों में खड़े उम्मीदवार रिजल्ट के लिए रुके हुए थे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी, जबकि उम्मीदवारों के समर्थक भी मौके पर रहे। जैसे ही इन गांवों में रिजल्ट की घोषणा की गई, तो विजेता उम्मीदवार खुशी से झूम उठे, लेकिन इस दौरान सबसे नजदीकी उम्मीदवारों के समर्थकों व विजेता उम्मीदवार के समर्थकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी कारण से इन गांवों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया, जिसे बाद लोग अपने घरों की ओर चले गए। बताया जाता है कि गांव बलाना में हल्की हाथापाई भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें