फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दस घायल, अस्पताल में दाखिल

Tue, 28 Jan 2014 06:07 PM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोग जख्मी हो गए। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी अमजद साबरी, असलम, फरीद, मुकर्रम साबरी, अकरम साबरी, रिजवान साबरी, दिलशाद सरहिंद में एक उर्स में शामिल होने के लिए कार में गए थे। जब वे उर्स से लौट रहे थे, अल सुबह जब वे सहारनपुर लौट रहे थे, तो साहा के नजदीक धुंध में यह कार ट्राली से जा टकराई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्री सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार सुरेश अपनी बाइक पर आ रहा था, जबकि शालू व उसका पिता एक अन्य बाइक पर थे। टांगरी पुल के नजदीक ही उनकी बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में तीनों जख्मी हो गए, जबकि उनको कैंट के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें