फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर शिफ्टिंग पर असमंजस, मंत्री से लगाएंगे गुहार

Sun, 29 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल अस्पताल परिसर में बनने वाले कैंसर टर्सरी सेंटर में आने वाले प्राचीन मंदिर की शिफ्टिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर सिविल अस्पताल परिसर स्थित प्राचीन शिव सांई ज्योति मंदिर निष्ठा चैरिटेबल सोसाइटी के सदस्यों ने एसएमओ डॉ. सतीश से मुलाकात की और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन


उसके बाद समस्त सदस्यों की बैठक भी हुई। जिसमें सदस्यों ने अधिक संख्या में भाग लिया और मंत्री अनिल विज से मिलने का फैसला किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान अरविंद शर्मा ने कहा कि ये ऐतिहासिक मंदिर सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। अगर प्रशासन शिफ्टिंग करता है तो बहुत परेशानी होगी।

इसलिए प्रशासन को चाहिए कि कमेटी की सहमति व श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कदम उठाएं। वहीं, मंदिर के बारे में जो भी निर्णय लिया हो वो प्रशासन व संस्था की आपसी सहमति व सहयोग से होना चाहिए। इस मौके पर प्रवीण कुमार, विकास शर्मा, ओम प्रकाश, मनोज शर्मा, रविंद्र गौतम, विकास गुप्ता, हरविंद्र, अशोक अहुजा, रवि रस्तोगी, संजय शर्मा, तरविंद्र कुमार, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें