फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में धूप का आनंद लेते लोग। संंवाद
विज्ञापन
- बारिश के बाद सता रही शीतलहर, कल से फिर बारिश के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बारिश के बाद धूप निकलने से राहत मिली है। रविवार को सुबह से शाम तक धूप खिली जिससे मौसम सुहावना रहा। हालांकि शीतलहर ने भी सताया। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 27 जनवरी को बिजली गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 28 और 29 जनवरी को शीतलहर सता सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 27 व 28 जनवरी को आंशिक बादल रहने और कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही अलसुबह व देर रात्रि को कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें