अंबाला। सनातन धर्म विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य शशि और प्राचार्य ओम प्रकाश मौजूद रहे। दोनों विद्यालयों में अलग अलग जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी, उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए संवाद शैली में कहा कि नशा दो प्रकार का है। पहला वो जो प्रतिबंधित नहीं है लेकिन बहुत अधिक घातक है जिसमें तंबाकू उत्पाद और शराब आदि है। इनके ऊपर एक चेतावनी लिखी होती है और साथ ही कैंसर का फोटो। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि भारत में एक वर्ष में तंबाकू जनित रोगों से 17 लाख लोग मरते हैं। जिसके कारण वह घोर पीड़ा सहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनहित में जारी हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि इस पर नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की गुप्त सूचनाएं दे। इस कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों में शपथ ग्रहण करवाई गई।