फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुर्घटना में टूट गए थे दांत, युवती की सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की रहने वाली एक युवती ने दुर्घटना के दौरान अपने दांत खो दिए। जिससे उसे खाने-पीने में ही नहीं बल्कि हंसने तक में दिक्कत होती थी। यह मामला जब गृहमंत्री अनिल विज के पास पहुंचा ताे उन्होंने सिविल अस्पताल छावनी में उपचार करने को कहा। अब सिविल अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दुर्घटना के दौरान युवती के जबड़े के अगले टूटे दांतों के स्थान पर नए दांतों लगाया गया।
विज्ञापन

जिससे युवती का जीवन दुर्घटना के बाद सामान्य हो पाया है। सिविल अस्पताल में मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि उनके पास अंबाला निवासी 18 वर्षीय युवती बड़ी दुर्घटना के बाद इलाज के लिए पहुंची थी। युवती ने बताया था कि उसके जबड़े के अगले 7-8 दांत दुर्घटना के दौरान टूट गए हैं। उसे खाने तथा हंसने में हिचकिचाहट होती है। जिससे वह असहज महसूस करती है। जिसको लेकर जब वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने गए तो उन्होंने उसका खर्चा बहुत अधिक बताया। जिसको देने में युवती के परिजन असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें