फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छुट्टियां में मनाने आया किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डेरा गांव से 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर मार्च के महीने में छुट्टियां बिताने के लिए हरिद्वार से पिता के पास आया था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से हरिद्वार के संत कृपाल नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह डेरा गांव में किराए के कमरे पर रहता है और हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा त्रियश 10वीं की परीक्षा देने के बाद छुट्टियों में उसके पास रहने आया था। 20 अप्रैल को अमित सुबह 7 बजे काम पर गया था, लेकिन जब वह शाम 6:30 बजे वापस लौटा तो त्रियश घर से गायब था। संवाद
विज्ञापन




बुजुर्ग महिला को स्कूटर ने मारी टक्कर


अंबाला। कीर्ति नगर में मंदिर से लौट रही मुन्नी देवी (70) को शिव कुटीर मंदिर के पास एक अनियंत्रित स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला के दांत टूट गए और माथे व पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात स्कूटर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कीर्ति नगर निवासी मुन्नी देवी पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रोजाना की तरह शिव कुटीर मंदिर गई थी। वहां आंखों की जांच का शिविर लगा था। करीब दोपहर 12 बजे जब वह वापस लौट रही थीं, तब स्कूटर ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उन्हें कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। संवाद


पति पर लगाए साइबर उत्पीड़न के आरोप

बराड़ा। सिंहपुरा निवासी नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर 50 लाख खर्च करने के बावजूद दहेज मांगने, साइबर उत्पीड़न और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने कहा कि पति ने धोखे से उसका मोबाइल नंबर पोर्ट करवाया व ई-मेल आईडी हैक कर ली। पति उसकी निजी तस्वीरों का उपयोग कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है और उसकी फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप लगाया कि सितंबर 2025 में ससुराल वालों ने उसके साथ इस कदर मारपीट की कि उसे जान बचाने के लिए घर छोड़ना पड़ा। बराड़ा थाना पुलिस ने सिमरनजीत कौर की तहरीर पर पति सेना के जवान परमवीर सिंह, ससुराल पुलिस मुलाजिम रविंद्र, सास मनजीत कौर व मनजिंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसकी शादी नवंबर 2024 में सोनिया कॉलोनी निवासी परमवीर सिंह के साथ हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें