शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव मनाया गया। कॉलेज
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव मनाया गया, इसका आयोजन प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा की देखरेख में महिला सेल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति की ओर से किया गया। छात्राओं ने झूला डालकर नृत्य गायन के माध्यम से तीज महोत्सव मनाया। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुमन सिरोही ने बच्चों को हरियाणवी संस्कृति और तीज के महत्व के विषय में बताया। तीज महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, सविता द्वितीय व सपना तृतीय रही। यह प्रयोजन महिला सेल के अध्यापक कविता नरवाल और महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवाली शर्मा की ओर से करवाया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका सुभाष चंद्र, विवेक कुमार और डॉ. शिवाली ने निभाई।