फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिकेट लीग में पूल ए सी और डी की टीमें अगले चरण में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को गांव ग्योंग स्थित क्रिकेट स्टेडियम में नमो क्रिकेट लीग (एनसीएल) का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के लिए कैथल में चार पूल बनाए गए हैं। शनिवार को पूल ए, सी और डी के मुकाबले कराए गए। इनमें से एक-एक टीम ने अगले चरण में जगह बनाई। पूल बी के मुकाबले रविवार को होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी गांव ग्योंग स्थित क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार नमो क्रिकेट लीग का आयोजन दिल्ली चंडीगढ़ हरियाणा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित छह राज्यों में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छह राज्यों की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लीग के माध्यम से युवाओं को क्रिकेट से जोड़ने के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस अभियान में नशे को ना क्रिकेट को हां का संदेश दिया जा रहा है। कैथल जिले में आयोजन की जिम्मेदारी जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल और राजेश पिंटू को सौंपी गई है। कोच और आयोजन टीम के सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हैं। आयोजकों का कहना है कि खेल युवाओं में अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने पर जोर
उद्घाटन अवसर पर तरुण भंडारी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें