अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छह टीमों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्राओं शगुन, अंकिता एवं निभाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की सिमरन एवं कशिश की टीम दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीवोक प्रथम वर्ष के प्रिया एवं प्रियंशु की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी आईटी की अंशिका एवं खुशी को सांत्वना पुरस्कार से दिया गया। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. लीना गोयल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों की कला निखरती है, बल्कि उनमें टीम भावना और सांस्कृतिक जुड़ाव भी पैदा होता है। संवाद