अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में ब्रेडबोर्ड सर्किट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ तकनीकी दक्षता और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने टीम में बंटकर क्लिपर, क्लैम्पर और फुल वेव रेक्टिफायर जैसे जटिल सर्किट तैयार किए। इस दौरान सर्किट की शुद्धता, कनेक्शन की सफाई और सटीक आउटपुट के आधार पर विजेताओं का चयन किया। खुशी शर्मा, नवप्रीत कौर की टीम प्रथम स्थान, हर्ष और विनीत की टीम दूसरे स्थान तथा रितेश, गौतम की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते की। इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. आरती ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर को-ऑर्डिनेटर गोरिका,गरिमा सूदन, कामना, अंकुश , डॉ. लीना गोयल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद