शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में भूपिंद्र, अमन, गौरव, योगेश की टीम संयुक्त रूप से प्रथम, नैंसी, पंकज, कौशल, लविश द्वितीय व अंजलि, सौम्या, रिम्पी, नेहा तृतीय रहे। प्रत्येक टीम ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल के माध्यम से आजादी के महत्व और देशभक्ति की भावना को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, जिसे उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनीता रानी रहे। रंगोली प्रतियोगिता के संयोजक प्रीतपाल कौर, दिव्या राठी, सुरभि और स्वरूप कौर रहे। प्राचार्य डॉ. अदीश बिंदल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।