आईडीबीआई बैंक की अंबाला शहर की शाखा की ओर से राजकीय स्कूल को उपलब्ध करवाया गया सामान। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आईडीबीआई बैंक की अंबाला शहर की शाखा की ओर से अंबाला के चार स्कूलों को सामान दिया। इन स्कूलों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-3 बी को वाटर टैंक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-7 को आरओ एवं वाटर कूलर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोती नगर को स्टील अलमारी और टाट-पट्टी और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी को कुर्सियां, ड्यूल डेस्क, स्टील अलमारी और छत के पंखे इत्यादि सामान उपलब्ध करवाए गए। इसको लेकर डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बैंक की अंबाला शहर शाखा के प्रबंधक सुनील गोयल और उनके सहकर्मी अमित मगो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अंबाला के चार स्कूलों से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर आईडीबीआई बैंक की अंबाला शहर शाखा के प्रबंधक सुनील गोयल को बैंक के सीएसआर फंड से इन स्कूलों की सहायता करने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया।