फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षकों को अब मोहड़ा डाइट में ही दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले खंड स्तर पर शिविर लगने की दी गई थी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाला-1 ने भाषा विषयों के शिक्षकों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और पंजाबी के पीजीटी तथा टीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना होगा। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक डाइट मोहड़ा में आयोजित किया जाएगा। पहले प्रशिक्षण शिविर खंड स्तर पर होने की जानकारी दी गई थी।
यह प्रशिक्षण हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के दिशा-निर्देशों पर आधारित है। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सत्र 2026-27 के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में एमटी और एबीआरसी के साथ संबंधित विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-1 सतबीर सैनी ने प्रशिक्षण में उपस्थिति अनिवार्य बताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक को कार्यस्थल वाले जिले से बाहर प्रशिक्षण लेने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई शिक्षक अन्य कार्य में व्यस्त है, तो उसे अपना पक्ष उचित माध्यम से भेजना होगा। डीपीसी कार्यालय में सीधे भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पीएम श्री, मॉडल संस्कृति और एचकेआरएन शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक पीजीटी शिक्षकों के लिए होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 6:15 बजे तक टीजीटी शिक्षकों के लिए निर्धारित है। दोनों शिफ्टों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और पंजाबी विषयों के शिक्षक डाइट मोहड़ा में प्रशिक्षण लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। किसी भी शिक्षक को अपनी सुविधा के अनुसार जिले से बाहर प्रशिक्षण लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। अन्य ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों को अपना अभ्यावेदन उचित माध्यम से भेजना होगा सीधे डीपीसी कार्यालय भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें