फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्यों के लिए विशेष प्रयास करें अध्यापक : सुधीर

विज्ञापन
शहजादपुर में प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर डीईईओ सुधीर कालड़
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मजबूती प्रदान करने के लिए शहजादपुर में प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे चार दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दो दिन हिंदी साक्षरता, इसके बाद गणित और अंग्रेजी विषय पर सत्रों को रखा गया। विभाग की ओर से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश में कक्षा एक से तीन के लिए चलाया जा रहा है। अब इसे आगे कक्षा चार और पांच के लिए भी जारी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने विषयों की शिक्षण रूपरेखा, शिक्षण सामग्री का उपयोग, प्रारंभिक चरण में मौखिक पठन-लेखन कौशल विकास, संपर्क एप के माध्यम से बच्चों को गणितीय गतिविधि से जोड़ना और अंग्रेजी दक्षताओं पर समझ के विस्तार के बारे में समझ बनाई। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सदैव विशेष प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने अध्यापकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइओ ज्योति रानी सभरवाल ने की। मास्टर ट्रेनर की भूमिका में वीना रानी, डॉ. आरती त्यागी, नेहा रानी और वरुण कोशिश रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधा शर्मा, शैली अग्रवाल, पूनम और सरोज सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें