आर्य कॉलेज में फूलों की होली खेलती शिक्षिकाएं और छात्राएं। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी के आर्य कॉलेज में होली का पर्व मनाया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने फूलों की होली खेली। प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। होली का पर्व केवल रंगों का मेल नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और अटूट एकता का संदेश देता है। युवाओं को जागरूक करते हुए उन्होंने अपील की कि वह पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं और रसायनों के बजाय प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहार के नाम पर फैलने वाली कुरीतियों और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। इसके बाद स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर प्रेम और सौहार्द को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता गोदारा, जेसिका, योगिता व अन्य मौजूद रहे। संवाद