अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में सीबीएसई की ओर से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय रसायन विज्ञान क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजकों, सेंट विवेकानंद स्कूल, पिंजौर की उप प्राचार्य डॉ. पल्लवी भारद्वाज और डीपीएस करनाल की प्रधानाध्यापिका डॉ़ कुसुम अहलावत ने किया। कार्यशाला में जिले के 37 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षकों ने भाग लिया, जो शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर व्यावसायिक विकास के महत्व को दर्शाता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की रसायन विज्ञान पढ़ाने की समझ और दृष्टिकोण को समृद्ध करने के लिए डिजाइन किए गए विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया गया।