फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में गर्ल्स एनसीसी इकाई और भौतिक विभाग की ओर से संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इसमें 18 कैडेट्स ने भाग लिया और कैडेट्स की ओर से पोस्टर बनाए गए। इसके बाद कैडेट्स के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ़ रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चंद्रयान-3 के सफल होने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मानना सुनिश्चित किया गया था। भौतिक विभाग के प्रभारी एसके पांडे ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के विषय में छात्रों को बताया कि हमारा अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो की स्थापना 1969 में की गई और इस के माध्यम से दो उन्नत रॉकेट प्रणाली पीएसएलवी और जीएसएलवी का विकास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें