फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खिलाड़ियों को सिखाई खेल की बारीकियां

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में हॉकी के ​खिलाड़ियों से अपने अनुभव सांझा करते हुए पूर्व राष्
विज्ञापन
हॉकी सेंटर में पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रहे हॉकी सेंटर का मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारी एवं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजीव कुमार ने दौरा किया। उन्होंने न केवल युवा खिलाड़ियों के साथ अपने खेल के अनुभव साझा किए बल्कि उन्हें खेल की बारीकियों व अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
मैदान पर युवाओं के बीच पहुंचे संजीव कुमार ने कहा कि एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए केवल शारीरिक मेहनत ही काफी नहीं है बल्कि खेल के प्रति समर्पण और मानसिक मजबूती भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मैदान पर बिताया गया हर मिनट आपकी तकनीक को बेहतर बनाता है। अपने राष्ट्रीय स्तर के कॅरियर के दौरान आए उतार-चढ़ाव व संघर्ष की कहानियों को सुनाकर युवाओं में नया जोश भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के रोल मॉडल बने दिग्गज
अंबाला के स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों के लिए संजीव कुमार किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। पुलिस लाइन में अभ्यास कर रहे उभरते खिलाड़ियों का कहना है कि जब संजीव कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी उनके साथ मैदान पर उतरते हैं तो उनका आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है। खिलाड़ियों ने उनसे ड्रिबलिंग, पासिंग और गोल पोस्ट पर हमले की रणनीतियों के बारे में सवाल भी पूछे, जिनका संजीव कुमार ने बखूबी जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें