अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में आमजन को जागरूक करते साइबर विशेषज्ञ। प्रवक्ता
- फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
अंबाला सिटी। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुएसाइबर पुलिस ने हर्बल पार्क में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान साइबर विशेषज्ञों ने आमजन को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के तरीके सिखाए। पुलिस ने विशेष रूप से गोल्डन ऑवर के महत्व को समझाते हुए कहा कि ठगी होते ही तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पैसा वापस मिल सके। लोगों को डिजिटल अरेस्ट जैसी फर्जी धमकियों से न डरने की सलाह दी गई। पुलिस ने साफ किया कि कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती। संवाद