अंबाला छावनी में मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा करते हुए। प्रवक्ता
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
अंबाला। मोहड़ा स्थित श्री कृष्ण क्षेत्र मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह 9 बजे मुख्य आकर्षण के रूप में मनोकामना सिद्ध हनुमान जी का अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ भगवान हनुमान का दुग्धाभिषेक और श्रृंगार हुआ। इस श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर 12 बजे से भंडारे की शुरुआत हुई। कार्यक्रम श्री आंजनेय चैरिटेबल ट्रस्ट और स्वामी पूर्णा नंद गिरी, महंत शंकरानंद गिरी व मनमोहन गिरी ने आयोजित करवाया था। संवाद
अंबाला छावनी में मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा करते हुए। प्रवक्ता- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।