फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-17 क्रिकेट में तनेजा पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
अंबाला सिटी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान तनेजा प​ब्लिक स्कूल की विजेता टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तनेजा पब्लिक स्कूल ने ई-मैक्स स्कूल में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट बॉयज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला तनेजा पब्लिक स्कूल और देव गुरुकुल के बीच खेला गया था।
विज्ञापन

इस मुकाबले में तनेजा स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन सामूहिक प्रयास का प्रदर्शन किया। इनमें अभिमन्यु, लवप्रीत, प्रिंस, इशांत चौहान, विभोर चौहान, सुहमनदीप और विराट शामिल हैं। वीरेंद्र राणा, दिवेन रघुवंशी, जसप्रीत सिंह, साहिबदीप सिंह, गीतांश चौहान और कुंवर प्रताप सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष तिलक राज तनेजा, उपाध्यक्ष आशीष, प्रबंधक नवीन भाटिया और सचिव संगीत तनेजा ने विजेता टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्या शालू भसीन ने टीम की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें