फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर पंजोखरा निवासी गुरमीत को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड से जुड़ा फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान अस्पताल में अस्थायी रूप से लगे चतुर्थी श्रेणी कर्मी 12 क्रॉस रोड निवासी अजय के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले भी करधान चौकी व अंबाला कैंट थाने में धोखाधड़ी की शिकायतें आ चुकी है। पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर ले सकती है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित गुरमीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी ने एक लाख रुपये लेने के बाद एचकेआरएन का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।
अस्पताल की कमेटी भी कर चुकी कई मामलों की जांच : कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन पर कई मामले सामने आ चुके हैं। गत दिवस भी पीड़ित दीपक, कुनाल व खुशी ने इस संबंध में अंबाला कैंट पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल को एक लिखित में शिकायत भी दी थी। बाद में पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की तरफ से जांच कमेटी बनाई गई थी। पीड़ितों का आरोप था कि कैंट के नागरिक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर कर्मचारियों ने रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज थमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें