संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कलावड़ रोड पर शुक्रवार को ट्राले की चपेट में आकर नरेश कुमार की हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में ट्राला चालक का पहिया व्यक्ति के ऊपर से ही गुजर गया।
मुलाना थाना पुलिस ने भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के खेड़ा कलां गांव निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह मिल्क धनकोटा गांव के पास अपने चचेरे भाई नरेश कुमार के साथ खेत में गया हुआ था और दर्जी का काम करता था।
वह दोनों कलावड़ रोड पर सड़क किनारे अपने खेत के बारे में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कलावड़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे धान के कट्टों से भरे ट्राला चालक ने सड़क किनारे खड़े उसके चचेरे भाई नरेश कुमार को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में ट्राले का पहिया ऊपर से गुजरने पर नरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके भाई को मुलाना मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।