फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्षिक उत्सव में गीता उपदेश देते हुए रथ की प्रस्तुत की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में वीरवार को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आगाज हुआ। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इसका विषय अभ्युत्थानम रखा गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हवन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्लब रोबोटिक्स, इको, लीगल लिटरेसी क्लबों द्वारा विभिन्न गतिविधियां, आर्टिफीसियल इंटेलीजेंसी व कोडिंग प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हेरिटेज क्लब की ओर से हमारी भारतीय संस्कृति धरोहर प्रदर्शित की गई। वहीं रथ पर श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए झांकी प्रस्तुत की गई। अभ्युत्थानम विषय के आधार पर सर्वप्रथम गणपति वंदना, वैकुण्ठ दृश्य, श्री कृष्ण जन्म, उनका बचपन, पूतना नृत्य द्वारा वध का प्रयास, कंस वध, पासो का खेल आदि दर्शाया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. विवेक कोहली ने कहा कि डीएवी संस्थाएं लगभग 137 वर्षों से चली आ रही हैं। मुरलीधर के छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आगे रहते हैं। पहले दिन के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता (पूर्व चेयरमैन) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें