फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग : आयुवर्ग-17 लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में तीन दिवसीय 57वीं हरियाणा राज्यस्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिम्नास्टिक और स्वीमिंग मुकाबले कराए। सुबह से शाम तक आयुवर्ग-14, 17 और 19 लड़के और लड़कियों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

इसमें प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले होने के बाद समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर असिस्टेंट कमिश्नर रवि मीना पहुंचे। उनके पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने स्वागत किया। मुख्यातिथि रवि मीना ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं, विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
इस अवसर पर बीईओ वन सतबीर सिंह, बीईओ टू सुदेश कुमारी, बीआरसी टू नरोत्तम शर्मा, बीआरसी बराड़ा मोनिका, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह और प्रधानाचार्य राजेश पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक आयुवर्ग-17 : लड़कों में आर्टिस्टिक में गुरुग्राम प्रथम, अंबाला द्वितीय, भिवानी तृतीय, आर्टिस्टिक लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, अंबाला द्वितीय, रोहतक तृतीय, रिद्मिक लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, अंबाला तृतीय, आयुवर्ग-19 लड़कों आर्टिस्टिक में अंबाला प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, कुरुक्षेत्र तृतीय, रिद्मिक लड़कियों में रोहतक प्रथम, अंबाला द्वितीय, फरीदाबाद तृतीय, रिद्मिक लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, सिरसा द्वितीय, एमएनएसएस राय तृतीय रहे। इसी तरह एकरोबेटिक जिम्नास्टिक में एमएनएसएस राय प्रथम, पंचकुला द्वितीय, सिरसा तृतीय रहा।
स्विमिंग : आयुवर्ग-17 लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, हिसार द्वितीय, फरीदाबाद तृतीय, आयुवर्ग-19 लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और हिसार तृतीय रहा।
बॉक्स-10
अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में अंबाला ने सोनीपत को हराया
पानीपत में हुई राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर वापस लौटे अंडर-14 फुटबॉल के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा व बच्चों के अभिभावकों की ओर से अंबाला बस अड्डे पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सचदेवा ने बताया कि यह एक शानदार जीत रही, क्योंकि करीब 30 वर्ष बाद अंबाला की फुटबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच में अंबाला की टीम ने सोनीपत को 1-0 से हराया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। इस मौके पर राजिंद्र सिंह जिंदू, राजीव फुल, नितिन सभरवाल, कुलबीर रावत, राहुल कुमार, अरविंद कुमार व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें