फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला में 15 से प्रतिभा दिखाएंगे स्वीमिंग, जिम्नास्टिक के खिलाड़ी

Thu, 03 Jul 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत 11 जुलाई से प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं। खेल प्रतियोगिताओं को दो चरणों में कराया जाएगा। अंबाला में दूसरे चरण के तहत 15 से 17 जुलाई को स्वीमिंग और जिम्नास्टिक के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के वीरवार और शुक्रवार को जिलास्तर पर ट्रायल लिए जाएंगे। वहीं खेल महाकुंभ के पहला चरण 11 से 13 जुलाई तो दूसरे चरण में 15 से 17 जुलाई को प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 341 लड़के व 334 लड़कियां प्रतिभाग करेंगी। पहले चरण में पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा पलवल में क्रिकेट, बॉक्सिंग व वालीबॉल और कुरुक्षेत्र में हॉकी लडकों, साइकिलिंग व जूडो की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं खेल महाकुंभ को देखते हुए खिलाड़ी सुबह और शाम को अधिक समय लगाकर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आज से इन खेलों में होंगे ट्रायल : जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि वीरवार को अंबाला कैंट एससी होस्टल में फेंसिंग के ट्रायल लिए जाएंगे।
वहीं शुक्रवार को नन्योला स्थित इंडियाना इंटरनेशनल कॉलेज में तीरंजदाजी, अंबाला सिटी के सेक्टर दस स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स्, अंबाला छावनी के आनंद स्पोटर्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन, अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में बॉक्सिंग, अंबाला सिटी के सेक्टर दस स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बास्केटबाल, अंबाला छावनी के बोह स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिलिंग, अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम, अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में फुटबाल, अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम जिम्नास्टिक, अंबाला सिटी पुलिस लाइन हॉकी मैदान में हॉकी, अंबाला कैंट एससी होस्टल जूडो के ट्रायल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें