फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तैराकी में आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराक अव्वल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के ऑल वेदर ​स्विमींग पूल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियाेगिता में भाग लेता तैराक। स - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में शनिवार बीसवीं अंबाला जिला स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कुल 75 प्रतिभागियों ने पूल में उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आर्मी पब्लिक स्कूल के तैराकों ने पहला, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ने दूसरा और सिविल कान्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता को छह अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। इसमें 6 से लेकर 21 साल के स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ तैराक सीनियर लड़कों का खिताब केवी वन के उज्ज्वल भारद्वाज और लड़कियों में एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता को सिर सजा।
विज्ञापन

देव और कुंजल ठाकुर रहे सर्वश्रेष्ठ तैराक

ग्रुप-प्रथम में सर्वश्रेष्ठ तैराक लड़कों में बीपीएस स्कूल का छात्र देव और लड़कियों में कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल की कुंजल ठाकुर रहे। ग्रुप-दो लड़कों में आर्मी पब्लिक स्कूल का आर्यन और लड़कियों में आर्मी पब्लिक स्कूल की ओजस्वनि शर्मा। ग्रुप-तीन लड़कों में सिसिल कान्वेंट स्कूल के धवल ठाकुर व लड़कियों में सिविल कान्वेंट स्कूल की आरोही। ग्रुप- चार लड़कों में आर्मी पब्लिक स्कूल के युशान व लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की हर्षिता कादियान। ग्रुप-पांच लड़कियों में आर्मी पब्लिक स्कूल की रियाना सर्वश्रेष्ठ तैराक बनी। ग्रुप-छह लड़कों में माइंड ट्री स्कूल के किआन शर्मा और लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की कुंजल कादियान सर्वश्रेष्ठ तैराक बनी। इस मौके पर उप प्रधान देवेंद्र, नरेंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष लोकेश मेहता, क्षमता लांबा और सतीश कुमार मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के ऑल वेदर स्विमींग पूल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियाेगिता में भाग लेता तैराक। स- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें