फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: लालकुर्ती बाजार की नाली में मुंह के बल गिरने युवक की संदिग्ध मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी

Tue, 21 Jul 2026 12:48 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सामान्य मौत लग रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला कैंट के लालकुर्ती बाजार की नाली पर बने दो थड़ों के बीच बनी बेहद तंग जगह में मुंह के बल गिरने से 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राणा कॉम्प्लेक्स निवासी हिमांशु शर्मा (31) के रूप में हुई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया है। बताया जाता है कि नाली के पानी में मुंह डूबने से युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन


दो थड़ों के बीच महज पांच फीट की तंग जगह में युवक फंसा हुआ था। उसके दोनों पैर बाहर की तरफ थे, जबकि सिर और चेहरा पूरी तरह से नाले के पानी व कीचड़ में डूबा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य वजह से गिर जाने के बाद दम घुटने से उसकी मौत हुई है। लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि घटना स्थल के आसपास कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सामान्य मौत लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें