अंबाला। बिजली निगम प्रबंधन की ओर से निलंबित किए गए क्वलिटी सब स्टेशन में तैनात लिपिक गुरविंदर को सोमवार बहार कल दिया गया। 45 दिन तक प्रदर्शन करने के बाद बहाली के आदेश मुख्यालय से जारी हो गए।
लिपिक की नियुक्ति से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को भी राहत मिली है, उन्होंने बिजली निगम प्रबंधन की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है, वहीं बहाल होने के बाद अब गुरविंदर सिंह अंबाला कैंट नहीं बल्कि सिटी कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि उनके खिलाफ नोटिस से संबंधित जो विभागीय कार्यवाही चल रही है वो आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। क्वालिटी नंबर दो के प्रधान बलवंत यादव ने बताया कि निगम प्रबंधन ने लिपिक गुरविंदर को बहाल कर दिया है जोकि अब सिटी में ड्यूटी करेंगे।
लिपिक गुरविंदर सिंह पर बर्फखाने के मामले में गाज गिरी थी। यहां बिजली मीटर काटने को लेकर विवाद हुआ था और मकान पर काबिज व्यक्ति ने इस कार्रवाई को गलत करार देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लिखित शिकायत सौंपी थी कि उसके घर से बल का प्रयोग करते हुए बिजली का मीटर उतारा गया,हालांकि बिजली का मीटर तो अगले दिन दोबारा लग गया था। संवाद