फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के अपने घर का सुषमा स्वराज ने साकार करवाया था सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक अंटवाल
विज्ञापन

अंबाला कैंट। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज कैंट की गरीब बस्तियों के लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। सुषमा के धर्म के भाई राज सिंह बताते हैं कि हरियाणा में मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए अपने घर का सपना साकार किया था। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तब एलआईजी, डीडब्ल्यूएस व एचआईजी स्कीम के मकानों की अलॉटमेंट के लिए 300 रुपये का अग्रिम भुगतान करना था। मगर गरीब परिवार ये भुगतान नहीं कर पाए। तब सुषमा स्वराज ने 300 रुपये की जगह 30 रुपये का अग्रिम भुगतान तय करवाया था। जबकि बचे 270 रुपये का लोन करवाकर दिया था। उनकी वजह से ही तब गरीबों के अपने घर का सपना साकार हो पाया था। पति स्वराज कौशल के राज्यसभा सांसद होते हुए सुषमा ने उनके फंड का इस्तेमाल कैंट विधानसभा के विकास के लिए किया था। यहां की सड़कें, नालियां, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ गरीबों के विकास पर भी सुषमा ने पति के हिस्से का फंड खर्च किया था।
विज्ञापन

गौर हो कि सुषमा स्वराज ने अंबाला के एसडी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद एसडी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की और सक्रिय राजनीति में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें