फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के घर हंगामा, कमांडो ने संभाला मोर्चा

Thu, 18 Jun 2015 01:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा ललित मोदी की विदेश जाने में की गई मदद का मामला गरमाता जा रहा है। दोपहर को कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कैंट में जुलूस निकाला और सुषमा स्वराज के मायके की ओर प्रदर्शन करने चल दिए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पुलिस फोर्स ने दौड़ लगा दी और विदेश मंत्री के मायके की आरे जाने वाले रास्ते को बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। यह देख एनएसयूआई के कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस से उलझ गए। हालांकि, जब वह बैरिकेड्स से आगे नहीं बढ़ सके, तो वही पर धरना शुरू कर दिया।

उन्हें बाद में कमांडो ने बलपूर्वक उठा दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शाम को बाजारों में भी विरोध जुलूस निकाला और सुषमा स्वराज का पुतला फूंका।
विज्ञापन


ललित मोदी की मदद के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता निकल्सन रोड स्थित कांग्रेस भवन में जमा हुए। यहां से सभी दोपहर करीब दो बजे सभी जुलूस के रूप में सुषमा स्वराज मायके बीसी बाजार की ओर चल दिए। इस दौरान सभी ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। सभी विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे  थे।

कार्यकर्ताओं के बीसी बजार बढ़ने और मायके पर प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसीपी जगदीश डून फोर्स लेकर बीसी बाजार के रास्ते पर पहुंच गए और विदेश मंत्री के घर से करीब 100 मीटर पहले बैरीकेड्स लगा दिया। जब कार्यकर्ता यहां पहुंचे तो बैरिकेड्स देखकर बिफर गए और उन्होंने बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद गरमा गया।

हालांकि, फोर्स को देख कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और विदेश मंत्री के साथ ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां पर सभी करीब डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान एसीपी जगदीश दून और अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने और उठाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं उठे। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार उनसे बहस करते रहे।

वर्करों ने दी गिरफ्तारी की धमकी, पुलिस ने बुलाए कमांडो
डेढ़ घंटे तक एसीपी कैंट विदेश मंत्री के घर के पास ही धरने पर बैठे एनएसयूआई वर्करों को उठने के लिए चेतावनी देते रहे, लेकिन कार्यकर्ता अपनी जगह से नहीं उठे।

हर चेतावनी के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता नारेबाजी और भी तेज कर देते। सख्त चेतावनी के बाद कार्यकर्ताओं ने कह दिया कि वे धरने से नहीं हटेंगे, भले ही उन्हें गिरफ्तारियां देने पड़ें। इसके बाद मौके पर कमांडो की एक टुकड़ी बुला ली गई।

कमांडो फोर्स आने के बाद एसीपी कैंट जगदीप दून ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वह दो मिनट में धरना बंद कर चले जाएं, वरना कमांडो फोर्स एक्शन लेगी। इसके बाद कार्यकर्ता दबाव में आए गए और पुलिस कर्मियों ने उन्हें जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती देख एनएसयूआई कार्यकर्ता भी वहां से चले गए।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यहां गलत धरना दिया है। ऐसे मुद्दों को लेकर किसी के मायके में धरना देना उचित नहीं है। इसलिए उन्हें पहले चेतावनी दी गई। वह नहीं माने तो पुलिस कमांडो बुलाकर उन्हें धरना स्थल से हटा दिया गया।
-जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट-


भाई बोले, बहन ने कुछ गलत नहीं किया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन राय ने कहा कि उनकी बहन सुषमा स्वराज ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने नैतिकता और मानवता के नाते किसी की मदद की है।

विपक्ष के पास इस वक्त कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह बेवजह इसे सियासी मुद्दा बनाकर प्रपंच रच रहा है। जनता को सबकुछ मालूम है। उन्होंने कहा कि मैं इस तरह के धरने प्रदर्शन से बेहद आहत हूं।


शाम को फूंका विदेश मंत्री का पुतला
अंबाला कैंट में यूथ कांग्रेस नेता विजेंद्र गिल और अतुल महाजन के नेतृत्व में अंबाला कैंट में भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यूथ कार्यकर्ताओं ने बाजारों में रोष जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए गीता गोपाल चौक पर विदेश मंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान यूथ कांग्रेसियों ने नैतिकता के आधार पर विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हवाला मामले में वांछित ललित मोदी की मदद कर सुषमा स्वराज ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस अवसर पर आशा चौहान, पवन बांगा, पंडित राजन शास्त्री, विकास, राजेश, सुरजीत सिंह, गौरव मदान, दीपांशु सूद, सीमर, बिन्नी, मयंक कपूर, साहिल, लाजपत चौहान, नरेंद्र, बिजेंद्र, सुरजीत, सुभाष, विशाल गुप्ता, नीरज, सुरेंद्र, सरवन सिंह, संदीप हरजिंद्र ङ्क्षसह, नरेंद्र, दुष्यंत, राजकुमार, किरण, बीना, सुधा, निधि व सुनीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें