फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा हत्याकांड के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुषमा हत्याकांड के मुुख्य आरोपी रोपड़ वासी स्वर्ण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उसे रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। बलदेव नगर थाने में दर्ज घटना में महिला का शव सेंट्रल जेल पुल के नीचे मिला था।
विज्ञापन

मामले में मृतका की बहू रजनी को शुक्रवार जेल भेज दिया गया था। उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि वह प्रेम संबंधों में बाधा बन रही थी। वारदात में प्रयोग की गई कार, चुनरी और जेवर बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार पुल के नीचे मिले शव की तलाशी के दौरान उसके पास पड़े थैले में दस्तावेज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें