फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा पाए लोग, ठप रहा सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए लोगों को निगम मेें धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई चक्कर लगाने के बाद भी लोग निगम में आकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे हैं, क्योंकि सर्वर ठप होने के कारण प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हो रहा है। बुधवार के बाद वीरवार को भी बहुत से लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए निगम पहुंचे थे, लेकिन सर्वर के चलने का इंतजार कर वापस लौट गए। लोगों का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से अपना काम-काज छोड़ कर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा पाएं हैं।
विज्ञापन

हम तो प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए निगम में पहुंचे थे, लेकिन यहां पर सर्वर ही नहीं चल रहा है। काफी देर से इंतजार कर रहे हैं, थोड़ी सी देर और नहीं चला तो हम वापस घर को लौट जाएंगे।
- बृज लाल।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना था, इसीलिए आए थे। लेकिन यहां आकर पता चला कि सर्वर ही नहीं चल रहा है। आज बहुत मुश्किल से समय निकाला था। अब देखते हैं किसी और दिन आकर टैक्स जमा करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- करनैल सिंह।
सर्वर निगम का नहीं चल रहा है और परेशान हमें होना पड़ रहा है। हम तो टैक्स जमा करवाने के लिए आए थे, लेकिन यहां आकर पता चल रहा है कि सर्वर ही नहीं चल रहा है। सरकारी काम करवाने में धक्के ही धक्के हैं।
- ममता।
हमें प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना था, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण नहीं करवा पा रहे हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि थोड़ी देर के बाद आना। अब थोड़ी देर के बाद आकर देखते हैं अगर इंटरनेट चलता है तो ठीक है, वरना किसी और दिन देखेंगे।
-मुकेश कुमार।
यह सर्वर सरकार की ओर से ही ऑपरेट किया जाता है, इसलिए ऊपर से ही सर्वर में दिक्कत आ रही थी। जैसे ही सर्वर चलेगा प्रॉपर्टी टैक्स भरने के कार्य को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें