फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर सुरेश ने अमन को 78 मतों से हराया

विज्ञापन
अंबाला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर पांचवीं बार जीतने वाले अधिवक्ता रोहित जैन को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह सवा नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें कुल 337 में से 320 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद विजेताओं के नामों का एलान किया गया। इसमें प्रधान के पद पर अधिवक्ता सुरेश 198 वोट पाकर विजेता रहे। उनके सामने प्रधान पर खड़े अमन सैनी को 120 वोट से संतोष करना पड़ा। दो मतों को रद्द भी किया गया।
इसी प्रकार उप प्रधान पद पर प्रवीण चौधरी ने जीत दर्ज कराई। उन्हें 199 वोट मिले। उनके सामने चुनौती दे रहे विनोद सहगल को 119 वोट मिले। विजेता प्रवीण ने प्रतिद्वंदी को 80 वोटों से हराया जबकि एक वोट खाली तो एक रद्द हो गई। वहीं महिला रिजर्व सीट पर दीप्ती बंसल और कोषाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता दविंदर गिल को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव के पद पर विकास कुमार जीत गए। उन्हें 197 वोट मिले। उनके सामने खड़े शाहरुख खान को 122 वोटों से संतोष करना पड़ा जबकि एक वोट रद्द भी हुआ। सह-सचिव पद पर मुस्कान गर्ग ने बाजी मार ली। उन्हें 159 वोट मिले। उन्होंने चरणजीत कौर को चार वोटों से हराया। इसमें चार वोट रद्द हुए तो दो वोट खाली छाेड़े गए। परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और ढोल-नगाड़ों व मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें