फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से चर्च की भूमि बेचने के आरोप में सुनीता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन यानी फिलाडेल्फिया अस्पताल व सीएनआई चर्च कंपाउंड की करोड़ों रुपये की जमीन की फर्जी रजिस्टरी मामले में पुलिस ने सुनीता को दो दिन के रिमांड के बाद वीरवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे आरोपी अटॉर्नी होल्डर पंजाब के गोबिंदगढ़ की दशमेश कॉलोनी सेक्टर-24 ए निवासी जोसेफ विलियम का शुक्रवार को तीन दिन का रिमांड खत्म होगा। आर्थिक अपराध शाखा की टीम आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए है और निशानदेही करवाई जा रही है, जहां से रजिस्ट्री हुई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर उनके साथ ओर कौन-कौन शामिल है।
बता दें कि इस जमीन की हिमाचल प्रदेश के सोलन से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और नगर निगम अंबाला सिटी के पोर्टल पर फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाकर धोखाधड़ी से 4 फर्जी रजिस्ट्री करवा दी गईं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मिशन अस्पताल निदेशक डॉक्टर सुनील कुमार सादिक की तहरीर पर फर्जी अटॉर्नी होल्डर व खरीदारों समेत 16 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। तहरीर में अंबाला के तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी व पंजीकरण क्लर्क पर भी आरोप लगे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें