फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज से शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की कटाई का काम शुरू हो गया है। मगर शनिवार को आंधी ने सूरजमुखी के पौधों को गिराने का काम भी किया। हालांकि अधिक देर तक आंधी नहीं रही। इससे फसल पर अधिक असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अंबाला में रविवार से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू होगी। इस बार अंबाला सिटी नई अनाज मंडी में भी सूरजमुखी की खरीद का काम किया जाएगा। लंबे समय से अंबाला सिटी में खरीद केंद्र बनाने की मांग चल रही थी। इससे पहले शहजादपुर और मुलाना में ही सूरजमुखी की खरीद होती थी। इस वर्ष अंबाला सिटी, अंबाला छावनी और नारायणगढ़ में भी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि मंडियों में पहले ही किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। इस वर्ष सूरजमुखी की सरकारी खरीद 7280 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर होगी।

अंबाला में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल

अंबाला जिले में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई है। इसमें सबसे अधिक साहा में नौ हजार 247 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई है। शहजादपुर क्षेत्र में सात हजार 716 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। कृषि विभाग द्वारा इसका सत्यापन भी किया गया है। इसके अलावा अंबाला छावनी में पांच हजार 982 एकड़, मुलाना में चार हजार 117 एकड़, नारायणगढ़ में दो हजार 883 एकड़, बराड़ा में चार हजार 449 एकड़ और अंबाला सिटी में तीन हजार 95 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रविवार से सूरजमुखी की फसल की खरीद कराई जाएगी। किसान मंडी में फसल लेकर पहुंच भी रहे हैं।
-डॉ. जसविंदर सिंह सैनी, डीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें