फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फिट इंडिया के तहत संडेज ऑन साइकिल अभियान शुरू

विज्ञापन
अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में मौजूद अंबाला साइकिलिंग ग्रुप के सदस्य। प्रवक्ता - फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान के तहत अंबाला साइकिलिंग ग्रुप ने संडेज ऑन साइकिल की शुरुआत की। ग्रुप के संयोजक विपिन धवन ने बताया कि रविवार को लगभग 30 राइडर्स ने इस अभियान के तहत 20 किमी साइकिल राइड की। इसे जग्गी सिटी सेंटर से सुबह 6:45 बजे शुरू किया गया और कैपिटल चौक से होते हुए अंबाला कैंट बस अड्डे से गुजरते हुए पुलिस लाइन के पास हर्बल पार्क पर संपन्न किया। अभियान का उद्देश्य राइड के तहत सभी को साइकिलिंग करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि संडेज ऑन साइकिल अभियान प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें