फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट के पीछे जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शाहपुर गांव के 32 वर्षीय रविंद्र सिंह ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। श्मशान घाट के पीछे जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सुबह आठ बजे ही गुरुद्वारे के पास शमशानघाट के पीछे जंगल में किसी ने एक युवक की लाश पेड़ से लटकी देखी थी। शुरूआती जांच के बाद ही आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान रविंद्र सिंह के तौर पर हुई। वह शाहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त करवाई गई। जांच शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी के राजिंद्र ने पंखे से लटकर दी जान
अंबाला। रेलवे कॉलोनी के राजिंद्र कुमार ने भी घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव भी फंदे पर लटका मिला । इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। तब पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पता चला है कि राजिंद्र कुमार काफी दिन से परेशान चल रहा था। परेशानी की वजह से ही उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें