फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना होगी दस लाख की पेमेंट, धरना समाप्त

Tue, 15 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल से बकाया भुगतान को लेकर पिछले लंबे समय से राज्यमंत्री के पैतृक गांव में धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को अपना धरना समाप्त कर दिया है। राज्यमंत्री द्वारा किसानों को हर रोज दस लाख रुपए की पेमेंट करने के आश्वासन के बाद राजी हुए गन्ना किसानों ने सोमवार की देर सायं इस आश्य की घोषणा कर दी। किसानों के इस धरने के समाप्त होने के बाद पिछले अढ़ाई महीने से जारी गतिरोध भी समाप्त हो गया है। यह धरना राज़्य मंत्री नायब सैनी के गांव मिर्जापुर में चल रहा था। उल्लेखनीय है कि नारायणगढ़ शुगर मिल से जुड़े किसानों ने अपने करोड़ों रुपए के बकाया भुगतान को लेकर 6 जुलाई से धरने-प्रदर्शनों का दौर शुरु कर रखा था। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जारी इस धरने के दौरान जहां किसानों ने सड़क जाम तक का कदम उठाया था वहीं किसानों के समर्थन में राजनैतिक पार्टियों ने भी धरने पर पहुंच खूब जोर-शोर से आवाज उठाई थी। हालांकि शुगर मिल के सम्मुख चल रहे धरने को तो किसानों ने 25 जुलाई को उठा लिया था लेकिन भुगतान ना होने के चलते किसानों ने एक बार फिर सड़कों का रूख लिया और 22 अगस्त को राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पैतृक गांव मिर्जापुर में डेरा डाल धरना शुरु कर दिया। इसी को लेकर किसानों ने 16 सितंबर को विरोध प्रदर्शन निकालने की चेतावनी दी थी, जिसके लिए 15 सितंबर तक अल्टीमेटम भी दिया था। इसी को लेकर राजनीतिक दलों व प्रशासन की भी धड़कनें बढ़ी हुईं थीं। सोमवार को तहसीलदार जोगेंद्र शर्मा, राज्य मंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में किसान नेताओं की बैठक हुई। राज्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि शुगर मिल हर रोज गन्ना किसानों को दस लाख रुपए का भुगतान करेगा और यह प्रक्रिया मंगलवार 15 सितंबर से शुरु हो जाएगी। 
विज्ञापन

राज्य मंत्री नायब सैनी द्वारा आश्वासन दिया कि गया रोजाना दस लाख रुपए का भुगतान कराया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। - रूप सिंह, जिलाप्रधान भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें